फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four officers appeared before the State Human Rights Commission

Bareilly News: राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष पेश हुए चार अधिकारी

Tue, 17 Oct 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four officers appeared before the State Human Rights Commission
बरेली। राज्य मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन में भोजीपुरा विकास खंड की ब्लाॅक मिशन मैनेजर रहीं कविता गंगवार की सेवाएं समाप्त करने और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में अफसरों से सवाल किए। अधिकारियों ने सोमवार को लखनऊ स्थित आयोग के मुख्यालय पर अपना पक्ष रखा और कार्रवाई को सही ठहराया।
विज्ञापन

कविता गंगवार ने अधिकारियों की जांच रिपोर्ट और सेवाएं समाप्ति के निर्णय पर सवाल उठाते हुए आयोग में शिकायत की थी। पूछा था कि जब उन्होंने एक भी रुपया निकाला नहीं, तो गबन कैसे हो गया। त्रुटिवश गलत खातों में रुपये ट्रांसफर हो गए थे, जो वापस आ गए। इस पर आयोग ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त बलवंत सिंह, मनरेगा के उपायुक्त रहे स्थानांतरित अधिकारी गंगाराम, लेखाधिकारी रामआसरे और मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक विभा लोहनी से सवाल किए।
विज्ञापन

आयोग जानना चाहता था कि गबन कहां, कैसे हुआ और किसने किया। अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट को ही दोहराया। कहा, ब्लाॅक मिशन मैनेजर की जिम्मेदारी थी कि जिन खातों में रुपये जाने थे, उनमें नहीं गए। इसीलिए 24 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई गई और 29 अगस्त को सेवाएं समाप्त की गई हैं। अब तक की कार्रवाई के प्रपत्र प्रस्तुत किए। चारों अधिकारियों ने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed