फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four miscreants convicted in the murder of a constable

Bareilly News: सिपाही की हत्या के मामले में चार बदमाश दोषी करार

Wed, 30 Aug 2023 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Aug 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants convicted in the murder of a constable
बरेली। 16 साल पहले फतेहगंज पश्चिमी में लूट के इरादे से आए बदमाशों से मोर्चा लेते हुए कांस्टेबल परमेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। विशेष न्यायाधीश पीसी एक्ट सुरेश कुमार गुप्ता की अदालत ने चार बदमाशों को उनकी हत्या का दोषी करार दिया है। दोषियों की सजा पर सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन

घटना 19 जनवरी 2007 की है। फतेहगंज पश्चिमी थाने में कांस्टेबल निर्दोष कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह लोग उस दिन थाने पर ड्यूटी समाप्त कर चौकी पर आए थे। रात 12:45 बजे कांस्टेबल परमेंद्र सिंह ने उनके पास कॉल कर बताया कि नखासा बाग में बदमाश घुस आए हैं। सूचना पर वह लाठी लेकर बाग में गए। वहां से फायरिंग की आवाज आ रही थी। बाग में निर्दोष कुमार और परमेंद्र सिंह ने चिल्लाकर लोगों से कहा कि हम आ गए हैं। टार्च की रोशनी में बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

परमेंद्र सिंह व होमगार्ड राजेश घिर गए। पांच-छह की संख्या में बदमाशों ने कई फायर किए। तीन गोलियां लगने से परमेंद्र सिंह घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वह शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के निवासी थे। पुलिस ने कुछ दिन बाद बदमाशाें को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश इब्राहीम की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल तमंचा रबर फैक्टरी के मंदिर से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गांव केशोपुर का इब्राहीम, रसूलापुर चौधरी का गुडडू, इस्लाम नगर गौटिया का अकील, रसूलापुर चौधरी के अकीना व इन्ना को गिरफ्तार किया गया। इन्ना की मुकदमे के दौरान मौत हो गई। कोर्ट ने बाकी चारों लोगों को हत्या का दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed