फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four meat smugglers caught killing protected animals

Bareilly News: संरक्षित पशुओं को मारने वाले चार मांस तस्कर दबोचे

Fri, 13 Dec 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four meat smugglers caught killing protected animals
भोजीपुरा। पकड़े गएआरोपी
भोजीपुरा। पुलिस ने पिछले माह हुई गोकशी की घटना का खुलासा करते हुए चार बरेली और उधम सिंह नगर के मांस तस्करों को औजारों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि तीन मांस तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझौआ गंगापुर के जंगल में ईंट-भट्ठे के पास 22 नवंबर को गन्ने के खेत में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे। पुलिस ने अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े तीन बजे अपराध निरीक्षक श्रवण कुमार, एसआई संजीव त्यागी, प्रवीन कुमार आदि गश्त करते हुए हंसा सरौरा गांव की तरफ जा रहे थे। तभी हंसा सरौरा नहर की पुलिया पर कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने टोका तो सभी लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने घेराबंदी करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

तीन आरोपी निकले उधम सिंह नगर के
पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम आरिश, सलीम बाबू, फरीदन निवासी ग्राम सैदपुर सरौरा थाना भोजीपुरा, बरेली बताया है। आलम पुत्र शकील निवासी वार्ड नंबर 18, गांव सिरौली, थाना पुल भट्ठा, जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड बताया है। फरार मांस तस्करों में लईक उर्फ कालिया निवासी अलीनगर, थाना भोजीपुरा हाल मोहल्ला कुरैशियों इंद्रानगर थाना पुलभट्टा ऊधम सिंह नगर, रहीश पुत्र हबीब निवासी इंद्रानगर थाना पुलभट्टा, ऊधम सिंह नगर, सलीम उर्फ कालिया निवासी भूतड़ा, थाना भोजीपुरा, बरेली रहे। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह लोग जंगल में संरक्षित पशुओं को मारकर मांस बेच देते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed