{"_id":"5d00189abdec2206fe062c60","slug":"four-lakh-fify-thousand-looted-from-petrol-pump-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक से साढ़े चार लाख लूटे, संदेह पर दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिक से साढ़े चार लाख लूटे, संदेह पर दो पकड़े
Wed, 12 Jun 2019 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमोद इंटर कॉलेज के पास मंगलवार रात एक पेट्रोल पंप मालिक से बाइक सवार दो बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को तलाशने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
मुजरिया स्थित पेट्रोल पंप के मालिक महेश चंद्र माहेश्वरी मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे पंप से अपने घर को निकले थे। वह बस से सहसवान कस्बे में शहवाजपुर चौराहे पर उतरे और ई रिक्शा पर बैठकर मोहल्ला बजरिया स्थित अपने घर को चल दिए। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रमोद इंटर कॉलेज से पहले ई रिक्शा को ओवरटेक करके बाइक आगे अड़ा दी।
विज्ञापन
इससे पहले कि महेश कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके हाथ से बैग खींच लिया और उसे लेकर बाइक से भाग निकले। उनके चीखने पर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ रामकरन सरोज भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस को माहेश्वरी ने बताया कि बैग में साढ़े चार लाख रुपये थे। देर रात पीड़ित व्यापारी ने लूट की घटना की तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि संदेह के आधार पर दो लोग पकड़े गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।