{"_id":"617479f7737a74007b456d76","slug":"four-hours-jam-at-hulasanagara-crossing-bareilly-news-bly463894071","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर रहा चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर रहा चार घंटे जाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बार क्रॉसिंग बंद होने की वजह से शाम छह से रात दस बजे तक लगा रहा
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर शनिवार शाम छह बजे हुलासनगरा क्रासिंग से कई ट्रेनें निकलने की वजह से फाटक बार-बार बंद होने के कारण जाम लग गया, जो फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से मीरानपुर कटरा की तरफ तीन किलोमीटर तक पहुंच गया। पुलिस ने वाहनों को एक साइड से निकलवा कर जाम खुलवाने की कोशिश की, इसके बाद रात दस बजे जाम से कुछ राहत मिल पाई।
लखनऊ हाईवे पर शनिवार को पूरे दिन जाम नहीं लगा, लेकिन शाम करीब छह बजे हुलासनगरा क्रासिंग कई ट्रेनें एक साथ निकलने की वजह से देर तक बंद रही। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर जाम लगना शुरू गया, जिससे फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से मीरानपुर कटरा की तरफ तीन किलोमीटर तक वाहन जाम में फंस गए। इसके बाद फतेहगंज पूर्वी और मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस हरकत में आई और आड़े तिरछे फंसे वाहनों को एक साइड करवाकर दोनों तरफ की लेन को चालू कराया। इसके बाद वाहन रेंगने शुरू हुए। पुलिस ने आधी रात बाद जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।