फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four-hour power outage in Civil Lines; residents left in distress amidst the heat.

Bareilly News: सिविल लाइंस में चार घंटे बिजली गुल, गर्मी में बेहाल रहे लोग

Sun, 30 Aug 2026 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 30 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Four-hour power outage in Civil Lines; residents left in distress amidst the heat.
बरेली। सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दुकानदारों, ग्राहकों और आम लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रसाद टॉकीज और फैशन प्वाइंट दुकान वाली लाइन में सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल रहने से कारोबार भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, सिविल लाइंस इलाके में 60 ट्रांसफार्मरों से सप्लाई दी जाती है। बीते तीन दिनों से लगातार फॉल्ट होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। कपड़ा कारोबारी मनजीत सिंह बिट्टू ने बताया कि सुबह से ही बिजली सप्लाई बाधित हो गई जो दोपहर एक बजे तक भी सुचारु नहीं हो सकी। दुकानों पर व्यापारियों ने इनवर्टर और जनरेटर के सहारे कार्य किया।
विज्ञापन

व्यापारी मनोज ने बताया कि गर्मी के बीच खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों को भी परेशानी हुई। सूचना के बाद दोपहर दो बजे विभागीय टीम मौके पर पहुंची। जांच में सिविल लाइंस में लगे एक ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट मिला। आधे घंटे में मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर प्रभावित लाइन की बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सिविल लाइंस में सप्लाई बाधित होने की सूचना पर फौरन टीम को मौके पर भेजा। एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी मिली। मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराई गई। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed