फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four Doda smugglers caught from different places

Bareilly News: अलग-अलग स्थान से चार डोडा तस्कर पकड़े

Fri, 10 Jan 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Four Doda smugglers caught from different places
भमोरा। भमोरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार डोडा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गश्त कर रही थी। रम्पुरा मोड़ से अलीगंज रोड पर नाथा गोटिया को जाने वाले रास्ते के पास दो संदिग्धों को देखा तो उनसे पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे डोडा छिल्का बेचने जा रहे थे। उनके पास से 28 किलो 460 ग्राम डोडा व 1920 रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछने पर अपना नाम प्रवीन निवासी पंडरी व मनोज निवासी वभियाना बताया है। वहीं, कैमुआ से बिशारतगंज जाने वाले रोड पर राजूपुर सुल्तानपुर पर बने रेलवे के अंडरपास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके पास से 28 किलो 650 ग्राम डोडा व एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस व 25,270 रुपये पकड़े गए। उन्होंने अपना नाम नजीर निवासी क्योंना गोटिया थाना भमोरा व असलम निवासी परेवा थाना भुता बताया है। पुलिस ने चारों तस्करों को जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed