फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four districts raid on 2944 shops but Chinese manjha found only at two places in Bareilly

UP: चार जिले, 2944 दुकानों पर छापा, सिर्फ दो जगह मिला चीनी मांझा; सिपाही की मौत के बाद चला अभियान

Tue, 21 Jan 2025 09:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

शाहजहांपुर में चीनी मांझे से सिपाही की मौत के बाद मंडल के चारों जिलों में आईजी के आदेश पर अभियान चलाया गया। पुलिस ने 2944 दुकानों पर छापा मारा, लेकिन चीनी मांझा सिर्फ दो ही जगह से बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Four districts raid on 2944 shops but Chinese manjha found only at two places in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों शाहजहांपुर में चाइनीज मांझा की चपेट में आने से गला कटने से सिपाही की मौत के बाद चाइनीज मांझा की बिक्री और भंडारण को लेकर सख्ती की गई है। आईजी डॉ. राकेश सिंह के आदेश पर बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में मांझा का कारोबार करने वाले 2,944 व्यापारियों की दुकानों पर मंगलवार को छापा मारा गया।

विज्ञापन


सीओ और थाना प्रभारियों की टीमों ने मंडल के चार जिलों में 13 से 20 जनवरी तक चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान के दौरान बरेली में सबसे ज्यादा मांझा की 1258 दुकानों पर छापा मारा। यहां किसी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा नहीं मिला। बदायूं में 491 दुकानों की चेकिंग की गई। यहां भी पुलिस के हाथ चाइनीज मांझा नहीं लगा। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर में 767 दुकानों की चेकिंग के दौरान एक दुकान पर चाइनीज मांझा की 33 चरखी मिलीं। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद मांझा का वजन 46.75 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत में 2.75 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद 
पीलीभीत में मांझा की 428 दुकानों पर चेकिंग के दौरान केवल एक दुकान पर 2.75 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आईजी ने चारों जिलों के एसएसपी को चाइनीज मांझा का व्यापार करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई का आदेश दिया है।

बरेली में बिक्री और इस्तेमाल रोकने का आदेश 
बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल रोकने का आदेश दिया है। दरअसल, सीबीगंज एवं भोजीपुरा थाना क्षेत्र में चीनी मांझे की वजह से विद्युत लाइनों की तीन दिनों में पांच से अधिक बार ट्रिपिंग हुई है। इसके कारण ना केवल सरकारी क्षति हो रही है बल्कि आम लोगों के लिए खतरा पैदा हो रहा है। डीएम ने कहा कि चीनी मांझा पूर्ण से प्रतिबंधित है। इसलिए इसकी बिक्री व इस्तेमाल ना किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed