फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six trains cancelled due to block in Miranpur Katra

UP News: बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें निरस्त, त्रिवेणी समेत सात गाड़ियों का रूट बदला

Wed, 14 Aug 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 14 Aug 2024 03:57 AM IST
सार

मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के कारण 16 अगस्त तक बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है। सात ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है।

विज्ञापन
Six trains cancelled due to block in Miranpur Katra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मंगलवार से चार दिन का मेगा ब्लॉक शुरू हो गया। ब्लॉक के दौरान छह ट्रेनें निरस्त और 14 अन्य प्रभावित होने के कारण 16 अगस्त तक समस्या रहेगी। इस दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली नहीं आएगी। 

विज्ञापन


मंगलवार से 16 अगस्त तक 14236/35 बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। 14 से 17 अगस्त तक 14308/07 बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस और 04380/79 बरेली-रोजा-बरेली एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


ब्लॉक के दौरान 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को 16 अगस्त तक चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट 
सात ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है। 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 15 अगस्त तक, 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 16 अगस्त तक और 15076 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस को 14 अगस्त को बरेली के स्थान पर टनकपुर से पीलीभीत वाया बीसलपुर-शाहजहांपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इन दिनों यह ट्रेन बरेली नहीं आएगी। 

इसके अलावा 14009 मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 15 अगस्त तक वाया सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा होते हुए चलाई जाएगी। 15909 अवध असम एक्सप्रेस का संचालन 14 अगस्त को वाया लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed