{"_id":"6061eb288ebc3e590b344f5e","slug":"four-children-drowned-in-ghaghra-river-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घाघरा नदी के तेज बहाव में बहे चार बच्चे, एक की मौत, ग्रामीणों ने तीन को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घाघरा नदी के तेज बहाव में बहे चार बच्चे, एक की मौत, ग्रामीणों ने तीन को बचाया
Mon, 29 Mar 2021 08:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Mar 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
बच्चों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी जिले में ईसानगर क्षेत्र के घाघरा घाट पर नदी में नहा रहे चार बच्चे तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
रंग खेलने के बाद क्षेत्र के ग्राम बिरसिंहपुर के चार बच्चे होली मोहित (12 )पुत्र छोटे लाल ,गुड्डू(11) पुत्र राम प्रसाद , सुमित (12) पुत्र रामेश्वर व अजय(10) पुत्र राम प्रकाश निवासी नकहिया , शहाबुद्दीनपुरवा घाघरा नदी घाट पर में नहाने के लिए गए थे। चारों बच्चे तेज बहाव में बह कर नदी में डूबने लगे ।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा ईसानगर पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की, वहीं बारह वर्षीय मोहित पुत्र छोटेलाल चौरसिया की डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन
मोहित की मौत से गांव में मातम छा गया। थाना प्रभारी ईसानगर संजय त्यागी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं, यदि उनकी सहमति मिली तो पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।