{"_id":"680be09de138d96de50e8346","slug":"four-businessmen-arrested-for-illegal-refilling-of-domestic-gas-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-997-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घरेलू गैस की अवैध रिफलिंग करते चार धंधेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घरेलू गैस की अवैध रिफलिंग करते चार धंधेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
बहेड़ी। सिलेंडर की दुकान में छापा मार कार्रवाई करती पूर्ति निरीक्षक व सीओ
बरेली। घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्ति निरीक्षक की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कई जगह छापा मारा। अधिकारियों के मुताबिक, बहेड़ी में 30, मीरगंज में 25, नवाबगंज में 12 और फरीदपुर में 14 (कुल 81) सिलिंडर पकड़े गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में गैस भरे जाने के उपकरण भी टीमों ने बरामद किए हैं। पूर्ति निरीक्षकों ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहेड़ी। बीते बृहस्पतिवार को राजा टॉकीज और गौंटिया सिंह रेलवे फाटक के पास दो दुकानों में आकस्मिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रिफलिंग का काम होते पाया, जिसकी सूचना एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव को दी गई। एसडीएम ने मामले से पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय को अवगत कराया। उन्होंने अपनी टीम को पुलिस के साथ जांच के लिए मौके पर भेजा।
जांच के दौरान पूर्ति विभाग की टीम को दुकान स्वामी साजिद निवासी मीना बाजार से 19 सिलिंडर (15 भरे और चार खाली) और रिफलिंग मशीन बरामद की गई। मोहल्ला तलपुरा निवासी तनवीर अख्तर की रेलवे फाटक के निकट स्थित दुकान से 11 भरे गैस सिलिंडर व इलेक्ट्रॉनिक तथा मैनुअल मिलाकर तीन रिफलिंग मशीनें बरामद की गईं।
विज्ञापन
टीम द्वारा एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक को सारी जानकारी दिए जाने के बाद डीएम से मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई। अनुमति मिलने के बाद मामला दर्ज करने के लिए पूर्ति निरीक्षक द्वारा पुलिस को तहरीर शुक्रवार को दी गई।
एसडीएम की फटकार के बाद इंस्पेक्टर क्राइम ने ली तहरीर
बहेड़ी। पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडे ने बृहस्पतिवार रात पुलिस को मामले से संबंधित तहरीर दी, जिसे इंस्पेक्टर क्राइम ने लेने में आनाकानी की। शुक्रवार सुबह पूर्ति निरीक्षक फिर थाने पहुंचीं। इस बार तहरीर ना लिए जाने को लेकर इंस्पेक्टर क्राइम से उसकी बहस हो गई। उन्होंने मामले की सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम की फटकार के बाद इंस्पेक्टर क्राइम ने तहरीर लेकर मुकदमा लिखने का आश्वासन दिया। संवाद
मीरगंज में कालाबाजारी के लिए रखे 25 गैस सिलिंडर पकड़े
मीरगंज। बीती देर रात शाही थाना क्षेत्र के गांव बकैनियां बीरपुर में पूर्ति निरीक्षक एवं शाही पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 20 बड़े एवं पांच गैस सिलिंडर छोटे बरामद किए हैं। मौके से गैस रिफलिंग की मोटर भी मिली है।
बृहस्पतिवार की रात पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना, पूर्ति लिपिक आयुश शर्मा, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक विवेक कुशवाहा एवं शाही पुलिस की टीम ने बकैनियां बीरपुर में जसराम पुत्र किशनलाल के घर छापा मारा। उनके यहां 20 बड़े और पांच छोटे गैस सिलिंडर मिले। आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम सभी सिलिंडरों को गाड़ी में भरकर थाने ले गई। पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी बहुत समय से गैस की कालाबाजारी कर रहा था। आरोपी जसराम पुत्र किशनलाल के खिलाफ शाही थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। संवाद
कालाबाजारी करते एक को पकड़ा, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर। घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी कर गाड़ियों में रिफलिंग करते एक युवक को पूर्ति निरीक्षक ने पकड़ा है। उसके पास से 14 सिलिंडर बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
फरीदपुर पूर्ति निरीक्षक सलिल भटनागर ने टीम के साथ सूचना पर क्षेत्र के गांव हाजीपुर खजुरिया निवासी सुरेंद्र पाल के मकान पर शुक्रवार अपराह्न करीब एक बजे छापा मारा। पूर्ति निरीक्षक को उसके घर पर इंडेन कंपनी के 12 और भारत गैस कंपनी के दो घरेलू गैस सिलिंडर मिले। टीम ने उसके पास से रिफलिंग मशीन भी बरामद की।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सुरेंद्र पाल घरेलू गैस सिलिंडर एवं रिफलिंग मशीन से वाहनों में अवैध रिफलिंग कर गैस डालता था। बरामद गैस सिलिंडर गैस एजेंसियों की सुपुर्दगी में दे दिए गए। पूर्ति निरीक्षक ने गैस की कालाबाजारी के आरोप में आरोपी सुरेंद्र पाल के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
जनसेवा केंद्र में मिले 12 सिलिंडर, जमाखोरी की रिपोर्ट दर्ज
नवाबगंज। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी, इंस्पेक्टर क्राइम आदेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर की संयुक्त टीम ने बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ग्राम गरगईया के पास एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। केंद्र पर टीम को पांच खाली सिलिंडर मिले। साथ ही टीम को केंद्र के बाहर खड़ी इको कार मिली, उसमें भी 8 सिलिंडर रखे हुए थे। इनमें 4 ली और चार भरे थे। टीम को केंद्र संचालक आसिफ़ पुत्र बाबू अंसारी ग्राम गरगईया ने बताया कि इको कार उनकी ही है। जब्त सिलिंडर कस्बे की सत्यम इंडेन गैस सर्विस की सुपुर्दगी में दिए गए हैं, वहीं जनसेवा केंद्र के संचालक आसिफ़ के खिलाफ जमाखोरी की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद