{"_id":"6a9dac36ebb075766f084305","slug":"four-athletes-qualified-for-the-national-athletics-competition-bareilly-news-c-4-bly1015-961561-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार खिलाड़ियों ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार खिलाड़ियों ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के एथलीटों ने नॉर्थ जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित की जाएगी।
हाल ही में प्रयागराज में आयोजित चयन व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। लंबी कूद स्पर्धा में मंतशा खान ने अपनी बेहतरीन तकनीक के दम पर रजत पदक जीतकर नेशनल के लिए अपना टिकट पक्का किया। 800 मीटर की रेस में अमनप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया। रोहित भदौरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। ये तीनों रेलवे ग्राउंड के कोच अजय कश्यप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
बरेली स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहीं एथलीट नीतू ने भी अपनी धाक जमाई। नीतू ने 1000 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, सहसचिव सतवीर यादव, पंकज कुमार और संजय कुमार सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।