फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four accused of prostitution gang arrested in Bareilly

UP: देह व्यापार करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता की युवती संग मिलकर करते थे धंधा

Wed, 30 Jul 2025 01:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 01:41 PM IST
सार

जिस युवती ने दुष्कर्म व धर्मांतरण का आरोप लगाकर बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वह खुद देह व्यापार करने वाले गिरोह में शामिल है। रुपयों को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ तो उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। विवेचना के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  

विज्ञापन
Four accused of prostitution gang arrested in Bareilly
देह व्यापार के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में कोलकाता की युवती की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद विवेचना में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया। पता लगा कि पीड़िता भी बहेड़ी व फरीदपुर के युवकों की सहयोगी थी। सभी साथ में देह व्यापार कर रहे थे। युवती की शादी कराकर भी लोगों को ठगा जा रहा था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के जनपद हुगली की निवासी युवती ने 23 जुलाई को थाने पहुंचकर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बख्तावर, उसके भाई व मां के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जबरन मांस खिलाने, गर्भपात कराने, अनैतिक देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


आठ वर्ष पहले हुई थी युवती की शादी 
इंस्पेक्टर संजय तोमर ने जांच शुरू की तो पता लगा कि युवती की शादी आठ वर्ष पहले विकास यादव से हुई थी। उससे पांच साल की बेटी है। चंदा पति को छोड़कर एक साल पहले रुद्रपुर (उत्तराखंड) चली आई। युवती की मुलाकात यहां भौना गांव के ताहिर से हुई। यहीं से ताहिर ने उसको देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। रोज नए होटल से लेकर फॉर्म हाउसों पर उसे अपनी कार में ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सात गोलियां खाकर भी न डिगे, अब कान पकड़कर उठक-बैठक... बेहद गरीब परिवार में जन्मे चर्चित IAS रिंकू की कहानी
 

इस बीच ताहिर ने दोस्त बख्तावर से युवती की मुलाकात करा दी। इस गैंग में बख्तावर के अलावा फरीदपुर के मोहल्ला गौंटिया निवासी गुड्डू उर्फ शरीफ और फरीदपुर के ही गांव केसरपुरा निवासी राजवीर भी शामिल हो गए। अब इनका नेटवर्क उत्तराखंड से लेकर बरेली, फरीदपुर, बहेड़ी, रामपुर आदि इलाके में फैल गया। ये आरोपी सब जगह देह व्यापार करने लगे।

रुपयों को लेकर हुआ विवाद तो खुला मामला 
रुपये को लेकर गिरोह में विवाद हुआ तो ताहिर के इशारे पर ही युवती ने बख्तावर पर रिपोर्ट करा दी। पुलिस की जांच में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई। इसके बाद गिरोह के सरगना ताहिर को पुलिस ने उठा लिया। इसके बाद पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने युवती के साथ ही, बख्तावर, गुड्डू उर्फ शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से विवाह व सहमति संबंध के शपथपत्र बरामद हुए हैं।

इस तरह बनाते थे निशाना
गैंग में शामिल चारों युवक विधुर, तलाकशुदा या फिर दूसरी शादी करने वाले लोगों को खोजते थे। फर्जी आईडी, कागजात बनाकर युवती की शादी करवाकर ठगी करते थे। चंदा वहां से माल इकट्ठा कर भाग जाती थी। आरोपियों ने कई अन्य मामलों को भी कबूला है।
 

राजस्थान के दो और बदायूं के एक शख्स को बनाया निशाना
युवती और ताहिर गैंग ने देह व्यापार के अलावा ठगी करनी भी शुरू कर दी थी। बदायूं के प्रेमपाल कश्यप से युवती की शादी कराई गई। इसमें युवती की आईडी और नाम-पते फर्जी थे। एक महीने के बाद युवती जेवर और 60 हजार रुपये लेकर ताहिर के इशारे पर वहां से चली आई। गुड्डू और ताहिर ने राजस्थान के झुंझनू निवासी मित्रपाल से युवती को मिलाया। नेत्रपाल और युवती सहमति संबंध में रहने लगे। एक रात युवती नेत्रपाल के घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गई। राजस्थान के हनुमानगढ़ से भी डेढ़ लाख रुपये लेकर लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed