फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four accused of cattle smuggling arrested in encounter, two shot in leg, constable also injured

Bareilly News: मुठभेड़ में पशु तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Sun, 24 Aug 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Four accused of cattle smuggling arrested in encounter, two shot in leg, constable also injured
बरेली। किला थाना पुलिस की शुक्रवार देर रात पशु तस्करी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार वहां से भाग गए। पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का मांस, चार तमंचे, चार कारतूस, सात छुरी, रस्सी और एक लकड़ी का पटला बरामद किया है।
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक खेत में पशु कटान कर रहे आरोपियों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान किला के हुसैनबाग निवासी शमशुद्दीन, मुमताज, मोहसिन और सीबीगंज के सराय तल्फी निवासी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुमताज उर्फ सलमान और मोहसिन पैर में गोली घायल हो गए। सिपाही सुनील कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के पास से आधा क्विंटल मांस बरामद किया है। गिरोह पर गैंगस्टर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ये आरोपी भागे
पुलिस ने बताया कि मोहल्ला हुसैनबाग निवासी अकील उर्फ पोली, अफजाल मंसूरी उर्फ बबुए, मोबीन और कटरा चांद खां निवासी जमीर का नाम भी पशु तस्करी में सामने आया है। ये मौके से भाग गए हैं। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed