{"_id":"587e6a154f1c1bda30eff0f7","slug":"foundation-day-celebration-observed-in-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर अमर उजाला में मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर अमर उजाला में मनाया जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Foundation Day celebration observed in Amar Ujala
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
मंगलवार को अमर उजाला परिसर में 49वें स्थापना दिवस पर अमर उजाला परिवार ने जश्न मनाया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान हुआ और साल भर सराहनीय कार्य करने वाले श्रेष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। गीत संगीत की महफिल सजी। प्रतियोगिताएं भी हुई। मुख्य अतिथि डीआईजी आशुतोष कुमार ने इस मौके पर मीडिया की भूमिका पर वितार रखे और अमर उजाला के पारिवारिक माहौल को अनुकरणीय बताया।
सुबह हवन पूजन कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर शुरू हुआ। बैडमिंटन में सिंगल- डबल्स और नींबू दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल रिजल्ट निकला। मुख्य अतिथि डीआईजी आशुतोष कुमार के साथ अमर उजाला 49वें स्थापना दिवस का केक काटा। डीआईजी ने कहा कि मैं सिर्फ रिपोर्टिंग और विज्ञापन विभाग के बारे में ही जानता था लेकिन इस कार्यक्रम आकर मुझे अखबार निकालने वाली पूरी टीम से मिलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भले ही लोग रियल टाइम जनर्लिज्म के बारे में बात करें लेकिन जो मजा विश्लेषण के साथ अखबार पढ़ने का है वह सोशल साइट्स और टीवी नहीं दे सकते। उन्होंने अमर उजाला द्वारा पूर्व कर्मचारियाें को सम्मानित करने के कदम को भी सराहा। इस मौके पर कुछ कर्मियों ने गीत प्रस्तुत किए। 60 से अधिक कर्मचारियों, अभिकर्ताओं, समाचार पत्र वितरकों को सम्मानित किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी संभालने में अमर उजाला के कई विभागाध्यक्षाें का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कर शिल्पी दीक्षित ने किया।