{"_id":"6acb294c447590df5402e18d","slug":"niece-stole-aunt-jewelry-to-buy-her-boyfriend-an-iphone-fir-in-bareilly-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: मौसी के जेवर चोरी कर प्रेमी को दिलाया आईफोन, भांजी समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: मौसी के जेवर चोरी कर प्रेमी को दिलाया आईफोन, भांजी समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 11 Oct 2026 11:44 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:44 AM IST
सार
बरेली के बारादरी क्षेत्र में चोरी की एक घटना चर्चा का विषय बन गई है। एक युवती ने अपनी मौसी के जेवर चोरी कर प्रेमी को आईफोन दिला दिया और घर में एसी लगवा लिया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक युवती ने अपनी मौसी के घर से जेवर चोरी कर अपने प्रेमी को आईफोन दिला दिया। इतना ही नहीं, घर में एसी भी लगवा लिया। इसका पता चलने पर मौसी ने अपनी भांजी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर के राजनगर निवासी महिला ने बारादरी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 10 साल से फतेहगंज पूर्वी निवासी दो भांजियां उनके घर पर रह रही थीं। सात अक्तूबर को उन्होंने घर में गौर से देखा तो जेवर गायब थे। दोनों भांजियों से पूछा तो पता चला कि छोटी भांजी ने जेवर चुराकर अपने प्रेमी आशु यादव के साथ मिलकर बेच दिए।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक भांजी और आशु ने जेवर बेचकर मिले रुपये से आईफोन खरीद लिया। घर में एक एसी भी लगवाई। बचे हुए रुपये से मौज-मस्ती कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन