फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   former village head abducted the minor girl in Bareilly

Bareilly News: नाबालिग लड़की को भगा ले गया पूर्व प्रधान, दो समुदायों का मामला होने से गांव में तनाव

Thu, 08 Jun 2023 03:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 03:58 PM IST
सार

नाबालिग लड़की छह जून को दर्जी की दुकान पर गई थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। उसके पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
former village head abducted the minor girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में एक युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। इस कारण गांव में तनाव हैं। लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब तक दोनों को पता नहीं लगा सकी है। 

विज्ञापन


थाना मीरगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि छह जून को उसकी नाबालिग बेटी दर्जी की दुकान पर कपड़े लेने के लिए गई थी। देर शाम तक वह वापस नहीं आई। किशोरी के वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। 

विज्ञापन

प्रधान रह चुका है आरोपी 

तलाश के दौरान पता चला कि गांव का ही रहने वाला युवक शाह आलम बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया है। आरोपी गांव का प्रधान भी रह चुका है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव है। 

मंगलवार को गांव के कई लोग आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई और किशोरी को जल्द खोजने की मांग को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी और किशोरी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed