{"_id":"674a2f55c385119c68010d87","slug":"former-vice-chairman-atul-kapoor-clashed-with-the-emo-of-the-district-hospital-bareilly-news-c-4-lko1064-531756-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला अस्पताल के ईएमओ से भिड़े पूर्व उपसभापति अतुल कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला अस्पताल के ईएमओ से भिड़े पूर्व उपसभापति अतुल कपूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को नगर निगम के पूर्व उपसभापति अतुल कपूर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) से भिड़ गए। करीब दस मिनट तक उनकी और ईएमओ की तीखी नोकझोंक हुई। ईएमओ ने उन्हें प्रकरण समझाया तो वे शांत होकर चले गए।
नोकझोंक का वीडियो सोशल पर वायरल हुआ है। वीडियो में पूर्व उपसभापति अतुल कपूर तेज आवाज में ईएमओ को फटकारते नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि उन्होंने फोन पर बातचीत करनी चाही तो मौजूद डॉक्टर ने उनसे बात नहीं की। सिर पर लगी गहरी चोट की पट्टी कर दी, एक्सरे के लिए शनिवार सुबह नौ बजे बुला रहे हैं। जबकि मरीज को भर्ती करना चाहिए था। ईएमओ ने बताया कि इंटर्न पैरामेडिकल स्टाफ ने फोन पर बात से इन्कार किया था। इस दौरान ईएमओ ने ऊंची आवाज में बात न करने को कहा। इसपर अतुल कपूर का पारा चढ़ गया।
ईएमओ ने उन्हें कक्ष में ले जाकर बताया कि दोपहर दो बजे एक्सरे कक्ष बंद हो जाता है। शनिवार सुबह आठ बजे खुलेगा। तब एक्सरे कराकर रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा। युवक को गहरा जख्म नहीं बल्कि सिर पर हल्की चोट लगी थी। जिसकी पट्टी कर दवा दे दी गई।
विज्ञापन
-- -
जिला अस्पताल में मेरा परिचित हो या कोई भी हो उसे बेहतर इलाज मिलना चाहिए। बगैर इलाज कोई न लौटे। मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। बल्कि जो अव्यवस्थाएं थीं उस पर आपत्ति जताई। - अतुल कपूर, पूर्व उपसभापति, नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो