फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former pharmacist misbehaved with female employees in Ayurvedic College

Bareilly News: आयुर्वेदिक कॉलेज में पूर्व फार्मासिस्ट ने महिला कर्मचारियों से की अभद्रता

Tue, 25 Jul 2023 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
Former pharmacist misbehaved with female employees in Ayurvedic College
बरेली। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज व चिकित्सालय के पूर्व फार्मासिस्ट ने रोगियों और महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर दी। विरोध पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। प्राचार्य ने उसके खिलाफ गालीगलौज, धमकाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्राचार्य के मुताबिक 30 जून को राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के पूर्व फार्मासिस्ट श्याम नारायण चौधरी का तबादला मुजफ्फरनगर कर दिया गया था। उन्हें 11 जुलाई को कार्यमुक्त कर दिया गया। आरोप है कि वह नई तैनाती पर न जाकर रोज ही संस्थान परिसर में आकर नशे की हालत में रोगियों व महिला कर्मचारियों से गाली-गलौज कर रहे थे। 20 जुलाई को भी श्याम नरायण नशे में कॉलेज आकर गालीगलौज करने लगे। कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली। उस समय संस्थान के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अजय कुमार, एके सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नितिन शर्मा व डॉ. प्रणव गौतम मौजूद थे। पुलिस के सामने ही उन्होंने हाथ में चप्पल लेकर स्टाफ से अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारियों ने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए अधिकारियों से शिकायत की। प्राचार्य व अधीक्षक प्रोफेसर डीके मौर्य ने आरोपी श्याम नरायण के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed