{"_id":"5c140916bdec225b5f161945","slug":"former-mp-veerpal-singh-yadav-big-statement-on-mahagathbandhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिशील सपा नेता वीरपाल का बड़ा बयान, बोले- 'गैरभाजपा दलों में महागठबंधन के आसार नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगतिशील सपा नेता वीरपाल का बड़ा बयान, बोले- 'गैरभाजपा दलों में महागठबंधन के आसार नहीं'
Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए गैरभाजपा दलों का महागठबंधन बनने के कोई आसार नहीं हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस खुद को ताकतवर समझ रही है।
वह गैरभाजपा दलों के महागठबंधन को महत्व नहीं देगी। सर्किट हाउस में बातचीत करते हुए वीरपाल ने कहा कि तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से अपनी शर्तों पर गठबंधन करना चाहेगी, जो महागठबंधन की सबसे बड़ी रुकावट है।
प्रगतिशील सपा और सपा के बीच विवाद पर स्थिति साफ करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का साथ देने की बात कही है।

Trending Videos
नेताजी जिसके साथ हैं, वही असली समाजवादी हैं। इस बार भाजपा का मुकाबला भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और बहुजन मुक्ति पार्टी गठबंधन से होगा।वीरपाल सिंह यादव ने जानकारी दी कि बरेली मंडल की पहली बड़ी रैली 30 जनवरी को बदायूं में होगी। इसमें मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव होंगे।