फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former MLA Devendra Pal Singh met Swami Chinmayanand in jail

भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व एमएलसी जेल में बंद चिन्मयानंद से मिले, बोले-उनकी तबीयत ठीक नहीं

Sun, 22 Sep 2019 01:57 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Sep 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Devendra Pal Singh met Swami Chinmayanand in jail
पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर ददरौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह ने जिला कारागार में बंद दुष्कर्म के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात की। 
विज्ञापन


उन्होंने जेल के बाहर निकलने पर अमर उजाला को बताया स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी आंखों में भी परेशानी है उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाए, यदि उन्हें कुछ हो जाता है तो प्रशासन दोषी होगा। 

उनके अलावा, स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात करने के लिए सुबह 10:15 बजे पूर्व एमएलसी भाजपा नेता जयेश प्रसाद ने मुलाकात की। जयेश प्रसाद लगभग 20 मिनट तक चिन्मयानंद के पास रहे और उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार देर शाम नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर एपीआरएनए ने स्वामी चिन्मयानंद की आंखों का चेकअप किया। वहीं, शाहजहांपुर जेल में बंद स्वामी चिन्मयानंद की आज सुबह 4:00 बजे जेल में नींद खुली। सामान्य कैदियों की तरह फ्रेश नाश्ता किया और खाना मीनू के हिसाब से लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व एमएलसी भाजपा नेता जयेश प्रसाद ने दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें केजीएमसी रेफर किए जाने, फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं। उन्होंने फिरौती मांगने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की भी मांग की थी। 
 

मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यौन शोषण के आरोप में स्वामी चिन्मयानंद का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी के लिए उन्हें केजीएमसी रेफर करने को कहा था लेकिन जिला प्रशासन और एसआईटी उनके गिरते स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहा है।

उन्होंने कहा कि  खराब स्वास्थ्य को देखते हुए यदि स्वामी के साथ कोई घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार एसआईटी व जिला प्रशासन होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी से फिरौती मांगने के मामले में तीन युवकों को तो जेल भेजा गया लेकिन मुख्य आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी नहीं की गई जबकि वीडियो में छात्रा व अन्य आरोपियों ने फिरौती मांगने की बात स्वीकार की है।

उन्होंने कहा कि एसआईटी ने जो कार्रवाई की वह पक्षपातपूर्ण नजर आ रही है। उन्होंने फिरौती मांगने वाली छात्रा समेत सभी अभियुक्तों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की, साथ ही स्वामी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें केजीएमसी लखनऊ भिजवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed