फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Form submission for graduation and PG coarse to begin from April 16

16 से शुरू होंगे स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के आवेदन

Tue, 10 Apr 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 10 Apr 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
Form submission for graduation and PG coarse to begin from April 16
MJP Rohilkhand university
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में आवेदन की तिथि और बदली हुई प्रक्रिया पर मुहर लग गई। स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन 16 अप्रैल से 15 मई तक लिए जाएंगे। कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि इस बार विश्वविद्यालय सिर्फ पंजीकरण कराएगा। मेरिट कॉलेज बनाएंगे और फिर काउंसलिंग कर एडमिशन लेंगे। हालांकि कॉलेजों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सीट लॉक करनी अनिवार्य है। बगैर सीट लॉक किए एडमिशन कन्फर्म नहीं माना जाएगा। पिछले साल की तरह कॉलेज फर्जीवाड़ा न कर सकें इसलिए आवेदन फार्म पर क्यूआर कोड दिया जाएगा। इसी कोड में छात्र की सारी जानकारी दर्ज रहेगी।
विज्ञापन

पिछले साल कॉलेजों ने विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में जमकर फर्जीवाड़ा किया था। कई छात्रों के प्रवेश फर्जी तरीके से कर लिए थे। शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने एक हजार एडमिशन निरस्त करते हुए छात्रों की पसंद वाले कॉलेजों में एडमिशन कराए थे। पिछले साल जो गलतियां हुईं उन पर भी मंथन हुआ। इस बार एक मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से सिर्फ एक ही पंजीकरण हो सकेगा। पिछले साल इस पर प्रतिबंध नहीं था। काउंसलिंग के दौरान छात्र का कॉलेज में मौजूद रहना अनिवार्य होगा। उसके मोबाइल पर मेसेज से सारी जानकारी दी जाएगी और उसी से सीट लॉक होगी। छात्र आवेदन फार्म में गलती न करें, इसलिए सारे निर्देश आवेदन करने से पहले ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आ जाएंगे।
विज्ञापन


आवेदन फार्म का फार्मेट किया छोटा
पिछले साल आवेदन फार्म पांच पेज में था। इसे भरने में वक्त लगता था और गलतियां होेने की संभावना भी बनी रहती थी। इस बार ऐसा न हो इसके लिए आवेदन फार्म सिर्फ एक पेज का कर दिया गया है। इस पर छात्र का विवरण व अन्य जानकारी ही होंगी। पंजीकरण के बाद छात्र जितने चाहें प्रिंट आउट निकाल सकता है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र बारहवीं का रिजल्ट आने के बाद उसकी डिटेल और संबंधित कॉलेज का नाम डालकर फार्म जमा करेंगे। छात्र जितने कॉलेज में चाहें आवेदन कर सकते हैं। उन्हें कॉलेज में फार्म की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एलएलबी के आवेदन भी हो जाएंगे शुरू
स्नातक और परास्नातक कोर्स के साथ एलएलबी में प्रवेश के आवेदन भी शुरू हो जाएंगे। इस बार एलएलबी में प्रवेश एंट्रेंस से नहीं होंगे। एलएलबी में प्रवेश मेरिट से होंगे। इसके लिए भी आवेदन 16 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।


पिछले साल वाली एजेंसी ही कराएगी आवेदन
पिछले साल एजेंसी की लापरवाही के कारण छात्रों को काफी परेशान होना पड़ा था। कई बार मेरिट गलत बनी थी। इस बार एजेंसी बदलने का मन विश्वविद्यालय बना रहा था। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। पिछले साल वाली एजेंसी ही इस बार एडमिशन के आवेदन कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed