{"_id":"67b3a2dd9a1c1c0d3101896b","slug":"forest-team-reached-dhantia-leopard-not-found-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-244-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धंतिया पहुंची वन टीम, नहीं मिला तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धंतिया पहुंची वन टीम, नहीं मिला तेंदुआ
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के गांव धंतिया में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। अमर उजाला ने 17 फरवरी के अंक में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया तो सोमवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जंगल में पगचिह्न देखकर इसे सियार का बताया।
हालांकि सावधानी के मद्देनजर वन टीम ने निगरानी शुरू करा दी है। साथ ही ग्रामीणों को खेतों की तरफ समूह बनाकर जाने के लिए सलाह दी है।
सोमवार को भी कुछ लोगों ने वन विभाग की टीम को फोन से तेंदुआ होने की सूचना दी तो रेंजर के निर्देश पर डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार, वन दरोगा छत्रपाल सिंह, आनंद आदि गांव पहुंचे। लोगों से बातचीत की तो कुछ लोगों ने बताया कि वह खेत की तरफ जा रहे थे तो 60 मीटर की दूरी पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया।
शोर करने पर वह भाग गया। वन टीम ने वहां पर जाकर देखा तो उन्हें तेदुए के पगचिह्न नहीं मिले। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि तेंदुआ बहुत ही तेज वन्य जीव है।
विज्ञापन
वह लोगों को देखकर हमला कर देता है। अगर तेंदुआ होता तो वह तुरंत हमला कर देता। फिर भी उन्होंने ग्रामीणों से एहतियात बरतने एवं जंगल में समूह में जाने के लिए कहा।
पिछली घटना से उबर नहीं पा रहे लोग : 10 फरवरी को धंतिया, अजमतगंज, सिमरिया आदि गांवों में किसी वन्य जीव ने हमला कर 20 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। इसी से पूरे क्षेत्र में तेंदुआ होने की दहशत है। लोग उस दहशत से अभी तक उबर नहीं पा रहे हैं। संवाद