फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   forest department trying to catch the tiger with the help of elephants in lakhimpur kheri

UP News: 'सुलोचना' और 'डायना' की मदद से बाघ को पकड़ने में जुटा वन विभाग, ड्रोन कैमरे में कैद हुई तस्वीर

Fri, 27 Sep 2024 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 01:30 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में दो लोगों की जान लेने वाला बाघ अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। वन विभाग की टीम मादा हाथियों की मदद से इलाके में कॉम्बिंग कर रही है। 

विज्ञापन
forest department trying to catch the tiger with the help of elephants in lakhimpur kheri
गन्ने के खेत में दिखा बाघ - फोटो : वन विभाग

विस्तार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव इमलिया और मूड़ा अस्सी में दहशत का पर्याय बने बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग अब दुधवा की दो मादा हाथियों की मदद ले रहा है। गुरुवार को सुलोचना और डायना मूड़ा अस्सी गांव पहुंची। वनकर्मी और बाघ को बेहोश करने वाले चिकित्सकों ने हाथियों पर बैठकर कॉम्बिंग करना शुरू किया। 

विज्ञापन


मूड़ा अस्सी के करीब गन्ने के खेत के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ाया गया, जिसमें बाघ नजर आया, लेकिन गन्ना घना होने के कारण बाघ को बेहोश नहीं किया जा सका। शुक्रवार को बारिश के कारण अभियान में दिक्कत आ रही है। फिलहाल इलाके में दहशत बनी हुई है। 

विज्ञापन

दो लोगों की जान ले चुका है बाघ 
मोहम्मदी-महेशपुर रेंज में बाघ ने गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार और गांव मूड़ा अस्सी निवासी जाकिर अली को हमला कर मार डाला था। इसके बाद से वन विभाग लगातार बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। कहीं मचान बनाकर निगरानी तेज की गई है, तो वहीं गन्ने के खेतों के आसपास कैमरे और बहराइच में भेड़ियों को पकड़ने में मदद करने वाले थर्मल ड्रोन भी उड़ाए गए, मगर बाघ अब तक पकड़ में नहीं आया। 

आखिरकार वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए दुधवा के हाथियों की मदद लेने का फैसला किया। वनकर्मियों ने दुधवा के दो मादा हाथियों सुलोचना और डायना की मदद से निगरानी शुरू कर दी है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि दुधवा से दो हाथी मंगाए गए हैं। निगरानी शुरू कर दी है। गांव मूड़ा अस्सी के करीब बाघ की लोकेशन मिली है, लेकिन वन विभाग की टीम अभी उसे पकड़ नहीं सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed