फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forest department teams gathered, no leopard footprints found

Bareilly News: वन विभाग की टीमें जुटीं, नहीं मिले तेंदुए के पगचिह्न

Thu, 03 Oct 2024 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Forest department teams gathered, no leopard footprints found
बरेली। बड़ा बाइपास समेत आसपास के गांवों में वन विभाग की टीम ने मंगलवार रात और बुधवार को कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। किसी भी स्थान पर पगचिह्न भी नहीं मिले। ग्रामीणों से पूछताछ में कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं मिला। जिन इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की बात कही जा रही है वहां फुट मैपिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन

पिछले महीने बहेड़ी, आंवला, फरीदपुर वन रेंज में सियार के हमलों के कई मामले सामने आए थे। पिछले सप्ताह फतेहगंज पूर्वी के एक गांव में भी सियार ने हमला कर तीन बच्चों समेत पांच लोगों को घायल कर दिया था। अब शहर से सटे बड़ा बाइपास के किनारे स्थित अभयपुर, बिथरी चैनपुर और रजऊ परसपुर आदि गांवों में तेंदुआ देखे जाने की अफवाह फैली हुई है।
विज्ञापन

एक वीडियो और कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अफवाह को और बल मिला। यह वीडियो और फोटो एसएसपी समेत उच्च अधिकारियों को भी टैग किए गए। इसके बाद से एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीमें कांबिंग कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
टीमों ने कई घंटे कांबिंग की। इस दौरान किसी भी स्थान पर तेंदुआ जैसे पगचिह्न नहीं मिले हैं। वीडियो बनाने वाला, सूचना देने वाला या फिर कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं मिला है। - दीक्षा भंडारी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed