{"_id":"66ce6fbd40bf583ba30b32c8","slug":"foreign-students-will-also-be-able-to-take-admission-in-14-courses-of-the-university-bareilly-news-c-4-bly1015-467964-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विश्वविद्यालय के 14 पाठ्यक्रमों में विदेशी विद्यार्थी भी ले सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विश्वविद्यालय के 14 पाठ्यक्रमों में विदेशी विद्यार्थी भी ले सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन
- रुविवि ने सत्र 2024-25 के पंजीकरण के आवेदन किए शुरू
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी विवि के 14 पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
विवि के डायरेक्ट्रेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन्स (डीआईआर) के निदेशक प्रो. एसएस बेदी ने बताया कि वर्तमान में 12 विदेशी शोधार्थी विवि से पीएचडी कर रहे हैं। सत्र 2024-25 के प्रवेश के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। आवेदक www.mjpruiums.in पर विजिट कर विभिन्न पाठ्यक्रमों में पंजीकरण करवा रहे हैं।
इसमें बीफार्मा, बीटेक, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बीएचएम व सीटी, एमए व एमएससी (परिसर), एमबीए, एमबीए (एग्जिक्यूटिव व मार्केटिंग), एमसीए, एमफार्मा, एमटेक, एमटेक-पीएचडी और मास्टर इन सोशल वर्क (परिसर) पाठ्यक्रम शामिल हैं। फॉर्म में विद्यार्थी अपनी जानकारी देने के साथ दस्तावेजों की फोटो अटैच कर सकते हैं। इसमें एक सितंबर के बाद से प्रवेश दिए जाएंगे। इस बार पूर्व से अधिक प्रवेश होने का अनुमान है। संवाद