फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forced to consume poison, report against online bookies

Bareilly News: जहर खाने के लिए किया मजबूर, ऑनलाइन सट्टेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 31 Aug 2024 07:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Forced to consume poison, report against online bookies
बरेली। सट्टेबाजों से परेशान होकर जहर खाने वाले सुदामा नगरी निवासी अंकित की ओर से आरोपी सर्जन कपूर समेत 11 लोगों पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी तो वह फरार हो गए।
विज्ञापन

अंकित की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में किला निवासी सर्जन कपूर उर्फ शांति भाई, लल्ला मार्केट के गौरव सूद, रिठौरा निवासी सौरभ गुप्ता, फरीदपुर का संदीप गुप्ता और ओमेंद्र, बानखाना के मोहसिन के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने संबंधी धाराओं में रिपोर्ट कराई गई है। चार अज्ञात लोगों पर भी यही आरोप है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखे आरोपों को ही अंकित ने रिपोर्ट में दोहराया है। बताया है कि वह ऑनलाइन बुकिंग कर क्रिकेट लीग में सट्टा लगाने वालों के चंगुल में फंस गया था। मां और पत्नी के जेवर बेचकर उसने 18 लाख रुपये सट्टेबाजों को दे दिए। वह जब कर्ज से दब गया तो सट्टेबाजों से मिला और अपने रुपये मांगे। तब उन्होंने उसे पीटा और मोबाइल छीनकर उसमें बनवाई आईडी डिलीट करवा दी। तब से वह उसे कई बार पीट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हालत में सुधार, सुसाइड नोट की भी होगी जांच
अंकित ने तहरीर में जिक्र किया है कि अब उसकी तबीयत में सुधार हुआ है। उसने सुसाइड नोट में जो भी आरोप लगाए थे, उन्हें पुलिस विवेचना में शामिल करने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल वह फरार हो गए हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed