फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   For the first time in five years, the mercury crossed 43 degrees

Bareilly News: पांच साल में पहली बार पारा 43 डिग्री के पार

Mon, 27 May 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 27 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
For the first time in five years, the mercury crossed 43 degrees
बरेली। प्रचंड गर्मी से झुलसा रहा पारा पांच साल में पहली बार 43 डिग्री के पार जा पहुंचा। वहीं, मौसम विभाग ने अभी राहत के कोई आसार नहीं जताए हैं। जारी बुलेटिन के अनुसार सप्ताह भर आसमान साफ रहेगा। तेज धूप और धूल भरी हवा चलेगी। पारा 44 डिग्री पहुंच सकता है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे से ही धूप तपिश का अहसास कराने लगी थी। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर होते रहे। अधिकतम पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी 27 फीसदी दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक 30 मई 2019 को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ था। इस समय नौतपा से धूप की किरणें सीधी पड़ रही हैं। आसमान साफ होने से तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दोपहर 12 से चार बजे तक ज्यादा देर धूप में न रहें
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजने तक बेहद जरूरी कार्य होने पर ही धूप में निकलने का सुझाव दिया है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीने, खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज का सेवन करने के लिए भी कहा है। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखने और हेलमेट का प्रयोग करने का सुझाव दिया है। तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed