फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Footballer incomprehensible foreign coach

विदेशी कोच नहीं पचा पा रहे फुटबॉलर

Mon, 11 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 11 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
देश में फुटबॉल की स्थिति लगातार खराब हो रही है। फीका की रैकिंग में भी हम 169 वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। इसकी वजह खिलाड़ी और विदेशी कोच के बीच सामंजस्य न होना है। यह कहना है अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के फुटबालरों का। रविवार को वरिष्ठ खिलाड़ियों का जमावड़ा बरेली में हुआ। ये सभी फुटबाल की वर्तमान दशा और दिशा पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए।
विज्ञापन

साई सेंटर लखनऊ के चीफ कोच और यूपी सॉकर फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य सैय्यद फरमान हैदर ने कहा कि विदेश में 17 वर्ष की उम्र में खिलाड़ी विश्व कप खेलता है और हमारे यहां 18 वर्ष में जूनियर खेलने लायक भी नहीं हो पाता। इसकी वजा है, भारतीयों की क्षमता और माहौल में भिन्नता। हमारे यहां भारतीय कोच से ज्यादा विदेशी कोच को तरजीह दी जाती है। जब कि भारतीय फुटबॉलरों को वह समझ ही नहीं पाते हैं। यह मुद्दा हर साल उठा है। उन्होंने बताया कि 1966 में एशियन चैंपियनशिप भारत ने जीती। 1950 के ओलंपिक में हम चौथे स्थान पर रहें जब कि आज हमारी हालत बहुत खराब हो चुकी है। यदि विदेशी कोच से फुटबॉल सिखाना है तो नर्सरी तैयार करें। यूपी फुटबॉल टीम मूल्यांकन समिति के सदस्य आरडी पॉल ने कहा कि सीनियर ग्रुप को विदेशी कोच मिल रहे हैं जो सिर्फ टीम को पॉलिश करते हैं लेकिन यह पॉलिश चमक नहीं रही। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि साउथ एशियन गेम्स (सैग) में भारत नेपाल से हार गया। बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में सबसे पहले फुटबॉल कोच और 1977 में सुब्रतो कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे शहनवाज खान बताते हैं कि जब तक खेलों में गैर खिलाड़ियों का हस्तक्षेप बंद नहीं होगा तब तक स्थिति नहीं सुधरेगी। 
विज्ञापन


हास्टल के दिनों को भी याद किया 
व्हाट्सएप का असली उपयोग तो फुटबॉल खिलाड़ियों ने किया। बरेली हॉस्टल के खिलाड़ी बिछड़ चुके थे। इन्हीं में से एक दीपक सचदेवा ने ग्रुप बनाया और एक- एक कर सौ लोगाें को जोड़ लिया। सभी खिलाड़ी एक दूसरे से मिले तो फिर मस्ती शुरू हो गई। प्लान बना कि बरेली में ही सब लोग मिलेंगे। यह जिम्मेदारी आरएसओ एके पांडेय ने संभाली। दो दिन के वीकेंड पर सबने खुलकर मस्ती की। फुटबॉल मैच खेलने के साथ हंसी ठिठोली कर हास्टल के दिनों को भी याद किया गया। इस आयोजन में दीप सचदेवा, गणेश सिंह, राणा अनवर, मुश्ताक अली, एके पांडेय और मून रॉबिंसन का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed