फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Football League teams will participate in the locality

फुटबॉल लीग में भाग लेंगी मोहल्ले की टीमें

Fri, 22 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 22 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
यूरो कप की खुमारी भले ही उतर गई हो, अब शहर का देसी रोमांच देखने को मिलेगा। इसमें स्कूल के साथ मोहल्ले की टीमें भाग लेंगी। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित फुटबॉल लीग के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 26 जुलाई से लीग शुरू हो जाएगी। गुरुवार को आठ टीमों का पंजीकरण भी हो गया। पहली बार ऐसा हो रहा है जिसमें स्कूल की टीम के साथ कालोनी और मोहल्ले के पार्कों में फुटबॉल टीमें भी इसमें भाग ले सकती हैं। फुटबॉल लीग सीनियर वर्ग का होगा। 25 जुलाई तक पंजीकरण के लिए टीमें डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिंसन से संपर्क कर सकते हैं। सचिव ने बताया कि लीग में विजेता के साथ उप विजेता और थर्ड रनरअप भी चुना जाएगा। अच्छे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लीग में पंजीकरण कराने का शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। 
विज्ञापन

इसी बहाने हो सकेगा रजिस्ट्रेशन 
सचिव रॉबिंसन ने बताया कि अगर कोई टीम जो सिर्फ शौकिया फुटबॉल खेलते हैं और उनकी एक टीम है तो वे भी इस लीग में भाग ले सकते हैं। इस बहाने उनका फुटबॉल एसोसिएशन में पंजीकरण हो जाएगा। जिससे उनको एक कार्ड भी मिलेगा। 
विज्ञापन

फुटबॉल लीग में सिर्फ बरेली के खिलाड़ी खेलेंगे। इसके लिए पंजीकरण कराने वालों से फार्म में पूरी डिटेल मांगी जा रही है। बाहरी खिलाड़ी खिलाने पर टीम बाहर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मून रॉबिंसन, सचिव, फुटबॉल एसोसिएशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed