{"_id":"fac604b89020398ce20e4617395b4f8f","slug":"food-poisening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरिया सैदपुर की पूरी फैमिली फूड प्वाइजनिंग से बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरिया सैदपुर की पूरी फैमिली फूड प्वाइजनिंग से बीमार
बरेली
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर के उमरिया सैदपुर गांव के एक ही परिवार के छह लोगाें को फूड प्वाइजनिंग हो गया। मंगलवार देर शाम को आनन- फानन में इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले नन्हे बक्श कारचोबी का काम करते हैं। इनके परिवार के सभी लोग रमजान में रोजे से हैं। सोमवार को इफ्तार के समय इन्हाेंने रोजा खोलने के लिए बाजार से लाई गई सामग्री और घर में अरबी की सब्जी बनाई। जिसे खाने के बाद से इनकी तबियत बिगड़ गई। मंगलवार तक तो इनकी स्थिति ठीक थी, लेकिन रोजा होने के चलते पानी की कमी भी हो गई। शाम को अचानक इनकी हालत बिगड़ी तो इन्हें जिला अस्पताल 108 एंबुलेंस से भेजा गया। नन्हें की पत्नी आयशा (35) और इनके बच्चे 12 वर्षीय जावेद, 14 वर्षीय वाहिद, 16 वर्षीय छोटी, 18 वर्षीय जहाना और 22 वर्षीय साद एक साथ बीमार हैं। यहां के प्रधान अमीरुद्दीन ने बताया कि इनके परिवार के लोगों को एक साथ दिक्कत हुई है। दो दिन में तो कई शौच करते- करते पस्त हो गए। जिला अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. केके निर्मल का कहना है कि इन्हें फूड प्वाइजनिंग हुआ था। हालांकि इसी के चलते इनकी हालत बिगड़ गई। अब ये ठीक हैं।
विज्ञापन