फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Food packets given to the needy and poor

जरूरतमंद और गरीबों को दिए खाने के पैकेट

Sun, 19 Apr 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Food packets given to the needy and poor
राहत सामग्री बांटते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रामपुर बाग और पटेल चौक चौराहा पर अमर उजाला फाउंडेशन ने सीता रसोई के जरिए बांटा खाना

विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने सीता रसोई के माध्यम से लॉकडाउन से प्रभावित कामगार, गरीब और जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री और भोजन पहुंचाने का अभियान जारी रखते हुए शनिवार को करीब तीन सौ पैकेट वितरित किए। पैकेट में तहरी, पूड़ी-सब्जी, अचार आदि थी।

शनिवार सुबह सात से साढ़े 11 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों के करीब 300 लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। भोजन सामग्री सीता रसोई के कारीगरों ने तैयारी की। भोजन का वितरण रामपुर बाग और पटेल चौक चौराहा पर किया गया। इस मौके पर मेहनकश और गरीब भोजन पाकर बेहद खुश नजर आए। राजा चावला, प्रभात अग्रवाल, रमेश चंद्र, नीरव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि ने भोजन वितरण कराया। अमर उजाला फाउंडेशन ने लॉकडाउन लागू होते ही जरूरतमंदों तक राशन सामग्री किट, भोजन, बिस्कुट, नमकीन, रस्क आदि पहुंचाने का काम शुरू कर दिया था। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर राहत सामग्री कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed