{"_id":"a5b7571959eeca5a0de829862363ed8b","slug":"food-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया खाद्यान्न सप्लाई पर कमिश्नर सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया खाद्यान्न सप्लाई पर कमिश्नर सख्त
बरेली
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ने पिछले दिनों रसुइया गोदाम में घटिया चावल डंप होने का खुलासा किया था। कमिश्नर के तलब करने पर शुक्रवार को खाद्य और एफसीआई दोनाें विभागाें के अफसर उनके दफ्तर पहुंचे। एफसीआई अफसरों ने सफाई देने की कोशिश की लेकिन कमिश्नर ने कहा कि गरीबों को घटिया चावल सप्लाई करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। एसएफसी प्रबंधक ओपीएस मलिक ने बताया कि चावल ठीक न होने की वजह से राशन दुकानाें पर नहीं भेजा जा रहा है। कमिश्नर ने जांच दल प्रभारी डिप्टी आरएमओ एसपी शर्मा से आख्या मांगी है। कमिश्नर के आदेश पर डीएसओ केएल तिवारी ने चावल उठान पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस मौके पर उपायुक्त खाद्य जीपी राय, एफसीआई प्रबंधक तेज सिंह, सहायक प्रबंधक दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।
पिछले साल भी खराब चावल बरेली में उतारा गया था। तत्कालीन कमिश्नर ने जांच कराई और सप्लाई रुकवाते हुए एफसीआई अफसराें पर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। इस बार फिर घटिया चावल खपाने की तैयारी कर ली गई। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया तो डीएसओ केएल तिवारी ने चार सदस्यीय जांच दल गठित किया था। जांच दल ने फरीदपुर तहसील स्थित रसुइया गोदामों में भंडारित दस हजार क्विंटल से ज्यादा चावल बरामद किया था।