फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Following traffic rules is not a compulsion, it is necessary for the happiness of the family.

Bareilly News: यातायात नियमों का पालन मजबूरी नहीं, परिवार की खुशियों के लिए जरूरी

Fri, 02 Jan 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Following traffic rules is not a compulsion, it is necessary for the happiness of the family.
सड़क सुरक्षा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ आगाज
विज्ञापन

बरेली। जीआईसी ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आगाज हुआ। इसके उद्घाटन समारोह में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कानूनी मजबूरी के लिए नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार की खुशियों को सुरक्षित रखने के लिए अनिवार्य है।
आरटीओ (प्रवर्तन) प्रणव झा ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने की दिशा में बरेली ने पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगामी माह में पुलिस, एनएचएआई, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की। द्रौपदी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व समझाया गया। एसपी यातायात अकमल खां ने बताया कि शून्य मृत्यु जिला योजना के तहत गठित विशेष टीमें सड़क सुरक्षा पर लगातार कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

कर्मवीरों का सम्मान

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार, प्रबंधन तकनीकी अश्वनी कुमार चौहान को रोड इंजीनियरिंग और ब्लैक स्पॉट में सुधार के लिए सम्मानित किया गया। यातायात उपनिरीक्षक मनीष और नितिन को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ और जागरूकता रैली को हरी झंडी

समारोह के समापन पर आरटीओ पंकज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने ऑडिटोरियम में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। सांसद ने परिवहन विभाग के सात प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो पूरे जनपद में भ्रमण कर जनता को जागरूक करेंगे। समारोह में एडीजी रमित शर्मा, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, उप परिवहन आयुक्त कमल प्रसाद गुप्ता, एआरटीओ डॉ. पीके सरोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed