फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Folk songs sung on Lohri, cultural gathering decorated

Bareilly News: लोहड़ी पर गाए लोकगीत, सजाई सांस्कृतिक महफिल

Wed, 14 Jan 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Folk songs sung on Lohri, cultural gathering decorated
मीरगंज/आंवला। तहसील क्षेत्र में जगह-जगह लोहड़ी पर्व उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। एक तरफ महिलाओं ने लोकगीत गाए। वहीं, दूसरी तरफ भंगड़ा से लोगों ने सांस्कृतिक महफिल सजाई। मीरगंज के चंदनखेड़ा गांव में सर्द मौसम के बीच प्रमुख चौराहों और घरों के आंगन में अलाव जलाकर ग्रामीणों ने लोहड़ी की अग्नि की पूजा की। आंवला में पंजाबी समाज ने रामनगर रोड के बरातघर में लोहड़ी पर्व उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में पंजाबी समाज को आगे ले जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. पुष्कर राज अरोरा, डॉ. अर्जुन सतीजा, अनिल गेरा, सुनील गेरा, अनामिका गेरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश
आंवला। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर बरसेर सिकंदरपुर में आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीता सिंह लोधी ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि नारी को शक्ति इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वह प्रत्येक दायित्व को पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाती है। नारी ही परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखती है। समाज की नींव को मजबूत करती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश सिंह चौहान, डॉ. मोनिका गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री साधना मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

भारत को विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प
आंवला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर बिसौली रोड स्थित बरातघर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती मंत्री रोहित ने युवाओं को मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकलकर अपने कर्तव्यों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने संत चेतना भारत की गौरवशाली परंपरा एवं इतिहास पर प्रकाश डालते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और विचारों पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता प्रहलाद अग्रवाल ने व संचालन जयदीप पाराशरी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed