{"_id":"5a381e584f1c1b9f678c239b","slug":"fog-will-rise-in-the-morning-and-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम पड़ेगा कोहरा, रात में बढ़ेगी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम पड़ेगा कोहरा, रात में बढ़ेगी गलन
बरेली।
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
माौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से मैदानी इलाकों में कोहरा और गलन का बढ़ना जारी है। सोमवार को दिन का पारा भी तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया। सुबह 10 बजे के बाद तक कोहरा पड़ने से धूप देर से निकली। सूर्य की गर्मी भी रविवार के मुकाबले कम रही। शाम को भी चार बजे के बाद कोहरा शुरू हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रात में ठिठुरन और गलन बढ़ेगी।
रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 6.9 और अधिकतम 21.2 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़ककर 18.6 पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब दिन-रात का तापमान और कम होगा। इससे सुबह को देर तक और शाम होते ही कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में अब ठंड और गलन बढ़ेगी। सुबह का कोहरा भी देर तक पड़ेगा। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलेगी लेकिन दोपहर बाद फिर धुंध छा जाएगा। न्यूनतम पारा नीचे आने से रात में सर्दी बढ़ेगी।