फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog looms over the city, temperature drops by two degrees

Bareilly News: शहर पर मंडराती रही धुंध, दो डिग्री लुढ़का तापमान

Sat, 22 Nov 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Fog looms over the city, temperature drops by two degrees
बरेली। सक्रिय विक्षोभ थमने और हवा की दिशा बदलने के बाद शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने दो दिन तक दिन के तापमान में गिरावट और रात में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। तेज हवा लोगों को कंपकंपा सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह सुबह 11 बजे तक शहर पर हल्का कोहरा और धुंध छाई रही। दोपहर में तेज हवा चलने पर धुंध छंटी। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को हवा ने ठंड का अहसास कराया। रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 92 फीसदी रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा की नमी और धूप के संलयन से कोहरा छा रहा है। नमी संग धूल-धुएं के कण धुंध की वजह बन रहे हैं। उन्होंने दो दिन तक शहर पर धुंध मंडराने और पारे में गिरावट का अनुमान जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed