फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog havoc: Seven vehicles collide on Nainital highway, 30 injured

कोहरे का कहर : नैनीताल हाइवे पर सात वाहन भिड़े, 30 घायल

Fri, 22 Nov 2024 04:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Fog havoc: Seven vehicles collide on Nainital highway, 30 injured
बरेली। नैनीताल हाईवे पर सुबह कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हो गया। एक के बाद एक सात वाहन आपस में टकरा गए। इसमें निजी मेडिकल कॉलेज की बस भी शामिल रही। नर्सिंग के 26 विद्यार्थियों समेत 30 लोग घायल हो गए। हादसे की वजह से कुछ देर तक हाईवे पर जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र जादौपुर पेट्रोल पंप के पास पहला हादसा सुबह सात बजे हुआ। बहेड़ी की ओर से आ रहे ई-रिक्शा में ट्रक ने पीछे से साइड मार दी। इससे ई-रिक्शा में बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं। इन लोगों का ट्रक चालक से विवाद होने लगा। इसी दौरान पीछे से आई एंबुलेंस, एक कार, दो ट्रक, मेडिकल कॉलेज की बस, ट्रैक्टर समेत सात वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। मेडिकल कॉलेज की बस में पीछे से ट्रक की टक्कर हो गई। इससे बस में बैठे पैरा मेडिकल व नर्सिंग के 26 विद्यार्थी घायल हो गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन को हादसे का पता चला तो कई एंबुलेंस भेजकर सभी 26 छात्र-छात्राओं व बस स्टाफ को लाकर भर्ती कर लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 13 नर्सिंग छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे दी गई। हादसे के दौरान एक ही जगह सात वाहनों के भिड़ने से हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची भोजीपुरा व देवरनियां पुलिस ने घंटेभर की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन को छोड़ने आए भाई समेत चार की हालत गंभीर
घटना के दौरान कॉलेज की बस में दलपतपुर निवासी छात्रा मोनिका सवार हो रही थी। मोनिका को बाइक से छोड़ने आए भाई प्रशांत व बस का हेल्पर धौराटांडा निवासी संजीव भी नीचे खड़े थे। हादसे में इन तीनों को ज्यादा चोटें आई हैं। एक वाहन में बैठी महिला आशा भी गंभीर रूप से घायल हुई है। इन चारों लोगों को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
--
नैनीताल हाईवे पर कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। यातायात तत्काल ही सुचारु करवा दिया गया। - नितिन कुमार, सीओ हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed