Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fog covered road dividers and trucks parked on the roadside can become a cause of accidents

Bareilly News: कोहरे में डिवाइडर गायब, सड़क किनारे खड़े ट्रक बन सकते हैं हादसों का सबब; संभलकर चलाएं वाहन

Sat, 27 Dec 2025 01:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 01:22 PM IST
सार

बरेली में कड़ाके की सर्दी के बीच घने कोहरे के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है। सुबह-शाम और रात में स्थिति और विकराल जाती है। घने कोहरे के कारण डिवाइडर तक नहीं दिख रहे हैं। वहीं सड़कों पर जगह-जगह खड़े ट्रक हादसों का सबब बन सकते हैं।

विज्ञापन
fog covered road dividers and trucks parked on the roadside can become a cause of accidents
सेटेलाइट पुल की सर्विस लाइन रोड पर खड़ा ट्रक और बस - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे की घनी होती चादर हादसों की वजह बन रही है। बरेली में सड़कों के बीच बने डिवाइडर कोहरे में लापता हो गए हैं। सड़क घेरकर जगह-जगह खड़े ट्रक हादसों का सबब बन सकते हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शुक्रवार रात शहर की मुख्य सड़कों और बाइपास की पड़ताल की तो बेहद डरावनी तस्वीर सामने आई। प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहन राहगीरों के लिए काल साबित हो रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी और ट्रक चालकों की मनमानी राहगीरों पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन


रात 10:52 बजे सेटेलाइट से श्यामगंज
शहर का व्यस्त इलाका होने के बावजूद रात होते ही सेटेलाइट बस अड्डे से लेकर श्यामगंज तक जगह-जगह ट्रक व अन्य भारी वाहन सड़क घेरकर खड़े मिले। फुटपाथ पर भी गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी मिलीं। कोहरे के कारण पीछे से आने वाले वाहन चालकों को सड़क किनारे खड़े ये वाहन तब तक दिखाई नहीं देते, जब तक वह बिल्कुल करीब नहीं आ जाते। ऐसे में हादसे होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


सुबह 11:15 बजे सीबीगंज 
यहां फैक्टरियों और ट्रांसपोर्टनगर के पास सड़कों का बुरा हाल है। डिवाइडर के किनारे और सड़क की पटरी पर बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रक कोहरे में अदृश्य दीवार बना देते हैं। बीते वर्षों में यहां कई बाइक सवार इन वाहनों से टकराकर अपनी जान गंवा चुके हैं। कई जगह बिजली के खंभे भी खतरनाक स्थिति में हैं। पिछले साल इससे टकराकर एक युवक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

fog covered road dividers and trucks parked on the roadside can become a cause of accidents
कोहरे में गायब हुए डिवाइडर - फोटो : संवाद

रात 11:30 बजे बड़ा बाइपास 
बड़ा बाइपास पर वाहनों की गति काफी तेज होती है। कोहरे के दौरान यहां विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह जाती है। ढाबों के बाहर और सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक यहां कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं होते, वे कोढ़ में खाज की तरह खतरे को और बढ़ा देते हैं। यदि किसी वाहन चालक से जरा सी चूक हो जाए तो हादसा तय है।

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं। परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed