फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog becomes black... Scooty riding girl dies in accident

Bareilly News: कोहरा बना काल... हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत

Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fog becomes black... Scooty riding girl dies in accident
बरेली। सर्द मौसम में कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार सुबह बरेली-पीलीभीत हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी मनोहर लाल ने बताया कि उनकी बेटी प्रीति (28) एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने बरेली की विष्णुधाम कॉलोनी में आती थीं। मंगलवार सुबह वह रोज की तरह स्कूटी से घर से निकलीं। रिठौरा पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उनको एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्कूटी व बैग में मौजूद कागजात की मदद से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
प्रीति की मां निर्मला ने बताया कि सुबह घना कोहरा देखकर उन्होंने बेटी को आगाह किया था कि संभलकर जाना। पिता ने बताया कि तीन बच्चों में प्रीति सबसे बड़ी थीं। वह शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थीं। पढ़ाई करते हुए ही उसने नौकरी शुरू कर दी थी। प्रीति अपने भाई-बहनों को भी आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित करती थीं।
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से खंजनपुर निवासी शेखर (19) की मौत हो गई। वह खोया हुआ मोबाइल फोन खोजने निकले थे। शेखर के पिता रामसरन ने बताया कि वह दूध बेचते हैं। बेटा भी उनकी मदद करता था। सोमवार रात वह हाईवे के किनारे स्थित ढाबों पर दूध बेचकर घर लौटा था। काफी तलाश करने पर उसका मोबाइल फोन नहीं मिला। दूसरे फोन से कॉल करने पर घंटी बज रही थी। इस पर वह बाइक लेकर मोबाइल फोन खोजने निकला था। निकसुआ गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शेखर को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed