{"_id":"57193e35099b57cfaf944ebcbef2f121","slug":"fmd-virus-in-villages-many-animals-sick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में एफएमडी वायरस, कई पशु बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में एफएमडी वायरस, कई पशु बीमार
बरेली
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
आईवीआरआई के फार्म में कई पशुओं को चपेट में लेने के बाद एफएमडी वायरस की अब गांवों में फैलने की आशंका हो गई है। मझगवां ब्लाक के राजपुर कलां गांव में कई पशु बीमार हैं। इन्हें मुंहपका खुरपका रोग होने की आशंका है। कई बीमार पशुओं ने दूध देना भी बंद कर दिया है। वहीं, एफएमडी की आशंका से पशु चिकित्सा विभाग ने जिले के कई गांवों से दो सौ से ज्यादा पशुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने हालांकि दावा किया है कि आईवीआरआई के अतिरिक्त जिले में अभी कहीं एफएमडी वायरस मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। वैसे, लगभग सौ से ज्यादा सैंपल पहले भी जांच के लिए लैब में भिजवाए जा चुके हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। बता दें कि पिछले पखवाड़े आईवीआरआई के फार्म में एफएमडी वायरस फैल गया था। इससे कई पशु बीमार हो गए और सात पशुओं की मौत हो गई। आईवीआरआई की ओर से दावा किया गया कि उनके फार्म में यह वायरस जिले के किसी गांव या शहर की किसी डेयरी से आया। इसके लिए आईवीआरआई की टीमों ने कुछ गांवों के अलावा शहर के मोहल्ला बानखाना समेत कई डेयरियों के पशुओं के सैंपल लिए। आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. वीके गुप्ता ने कहा कि डेयरी के कई पशुओं में एफएमडी वायरस के लक्षण मिले। इसकी पुष्टि के लिए उन्होंने मुक्तेश्वर लैब में कई पशुओं के सैंपल भिजवाए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके लिए मुक्तेश्वर लैब को रिमाइंडर भेज रहे हैं।
कोट...
अभी तक आईवीआरआई को छोड़कर जिले में कहीं भी एफएमडी वायरस नहीं मिला है। दो सौ सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। मझगवां के गांवों में पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराएंगे।
-डॉ. एसके वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
कोट...
अभी तक आईवीआरआई को छोड़कर जिले में कहीं भी एफएमडी वायरस नहीं मिला है। दो सौ सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। मझगवां के गांवों में पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
-डॉ. एसके वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
