फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flyover

सेटेलाइट फ्लाईओवर : वन विभाग से मिली एनओसी

Sun, 13 Oct 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Flyover
बरेली। निर्माणाधीन सेटेलाइट फ्लाईओवर की ओर आते-जाते हुए जाम में फंसने की समस्या अब जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। वन विभाग ने सेतु निगम को यहां सर्विस लेन बनाने के लिए एनओसी दे दी है और इसके साथ शनिवार से यहां हॉटमिक्स सर्विस लेन बनाने का काम भी शुरू हो गया है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर के दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनने से इस रोड पर ट्रैफिक गुजरने में आ रही दिक्कत काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

सेतु निगम को फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने से पहले ही सर्विस लेन बनानी थी। सेतु निगम अधिकारियों करीब आठ महीने पहले सर्विस लेन का निर्माण शुरू कराने की कोशिश भी की थी लेकिन वन विभाग ने सेटेलाइट रोड किनारे की जमीन को अपनी मिल्कियत बताते हुए सर्विस लेन का निर्माण रुकवा दिया था। सेतु निगम ने इसके बाद कैंट की तरफ सर्विस लेन बनाने के लिए मिट्टी का भराव कराकर बजरी तो डाल दी लेकिन कोलतार की लेयर न बिछाई जाने से इधर से ट्रैफिक गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है। सेटेलाइट बस अड्डे पर शाहजहांपुर की तरफ से रोज सैकड़ों बसों के आवागमन से जाम की भी समस्या बनी हुई थी। वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण सेतु निगम न सर्विस लेन बनवा पा रहा था न निर्माण की गति बढ़ पा रही थी। दो दिन पहले वन विभाग ने सर्विस लेन बनाने के लिए सेतु निगम को एनओसी दे दी। इसके बाद शनिवार को यहां हॉटमिक्स रोड का निर्माण शुरू करा दिया गया। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कैंट रोड से चौराहे तक फ्लाईओवर की दोनों साइड में करीब तीन-तीन सौ मीटर लंबी सर्विस लेन बनेगी। इसके बाद ईसाईयों की पुलिया की तरफ भी काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सेटेलाइट चौराहे पर सर्विस लेन के निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी मिल गई है। इसके बाद सर्विस लेन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इससे शाहजहांपुर रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। -देवेंद्र सिंह, सीपीएम सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed