{"_id":"69be8fb06fd3d384fa0d4dfd","slug":"flower-exhibition-will-be-held-at-ramayana-vatika-bareilly-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: रामायण वाटिका में लगेगी पुष्प प्रदर्शनी, प्रकृति और अध्यात्म का होगा संगम; जानें क्या होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: रामायण वाटिका में लगेगी पुष्प प्रदर्शनी, प्रकृति और अध्यात्म का होगा संगम; जानें क्या होगा खास
Sat, 21 Mar 2026 06:02 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:02 PM IST
सार
बरेली के रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार प्रदर्शनी में प्रकृति और अध्यात्म का संगम देखने को मिलेगा। पुष्प प्रदर्शनी में केदारनाथ, महाकाल, लिंगराज और रामेश्वरम मंदिर के प्रतिरूपों के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
रामायण वाटिका में बन रही केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति
- फोटो : बीडीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की पुष्प प्रदर्शनी में इस बार प्रकृति और अध्यात्म का संगम शहरवासियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा। रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में इस बार उत्तराखंड के केदारनाथ, मध्य प्रदेश के उज्जैन (अवंतिकापुरी) स्थित महाकाल मंदिर, ओडिशा के लिंगराज मंदिर और तमिलनाडु के रामेश्वरम मंदिर के प्रतिरूप आस्था एवं आकर्षण का केंद्र होंगे। सीएम के हाथों प्रदर्शनी का शुभारंभ कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
बीडीए कार्यालय परिसर में चारों मंदिरों के प्रतिरूपों पर काम चल रहा है। मॉडलों को इतनी बारीकी से तैयार किया गया है कि इन्हें देखकर साक्षात धामों के दर्शन जैसा अनुभव होता है। फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें ढककर रखा गया है। इनका अनावरण प्रदर्शनी स्थल पर ही किया जाएगा। बीडीए के मुख्य अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों और विशेषकर युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत से रूबरू कराना है। जब लोग फूलों की दुर्लभ प्रजातियों को देखने पहुंचेंगे, तो इन पवित्र मंदिरों के लघु रूप उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराएंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा
प्रदर्शनी में युवाओं के लिए बेहतरीन सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा। बीडीए ने इन प्रतिकृतियों को इस तरह डिजाइन कराया है कि इनके पास खड़े होकर फोटो खिंचवाने पर असली मंदिर परिसर जैसा अनुभव हो सके। प्रत्येक मॉडल के पास संबंधित मंदिर के इतिहास और महत्ता का संक्षिप्त विवरण भी लगाया जा सकता है। इससे बच्चों का ज्ञानवर्धन होगा। बीडीए का लक्ष्य है कि शहर में ही लोग सुदूर स्थित इन ज्योतिर्लिंगों की झलक पा सकें। प्रदर्शनी के दौरान शहर का वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो जाएगा।
विज्ञापन