{"_id":"668f38870ea48372bd0157e6","slug":"flood-division-officials-inspected-the-village-situated-on-the-banks-of-ram-ganga-bareilly-news-c-4-1-bly1039-437276-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राम गंगा किनारे बसे गांव का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राम गंगा किनारे बसे गांव का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फरीदपुर। रामगंगा नदी में छोड़े गए पानी के कारण रात्रि में जलस्तर बढ़ने का अनुमान लगाते हुए बाढ़ खंड बरेली के अधिकारियों ने गांव का देर रात तक निरीक्षण किया।
रामगंगा में बड़े जल स्तर से क्षेत्र में आई बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रामगंगा नदी में छोड़े गए पानी के कारण नदी के किनारे बसे गांवो में अलर्ट रहने के लिए प्रशासन द्वारा ऐलान कराया गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ खंड के एक्सीएन नरेश कुमार, एसडीओ वीरेंद्र सिंह, जेई धर्मेंद्र कुमार ने क्षेत्र के गांव गुजर गौटिया पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम ने देर रात तक रुक कर बाढ़ से बचाव के लिए ग्रामीणों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने बाढ़ से बचाव कार्य को भी शुरू कराया वहीं आने वाले समय में गांव का कटान ना हो उसके लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। बाढ़ से फरीदपुर क्षेत्र के लगभग 35 गांव प्रभावित है। बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान ओमवीर गुर्जर व ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
गुजरहाई के पास बाढ़ के पानी से बही पुलिया
अलीगंज। रामगंगा किनारे बसे गुजरहाई गांव के करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित पुलिया बाढ़ के पानी की जद में आने से बह गई। इसके अलावा करीब 30 मीटर तक खड़ंजा भी कट गया। फिलहाल, खड़ंजा का कटान जारी है। रामगंगा की ओर जाने वाला रास्ता कट जाने से ग्रामीणों का खेतों पर आना-जाना भी बंद हो गया है। इस रास्ते से गैनी, अलीगंज, सूदनपुर, हैबतपुर, धनेती खरगपुर, बिचारा वालकिशनपुर, नौगवां आदि गांव के लोग रामगंगा होते हुए फतेहगंज, बरेली, सीबीगंज, मीरगंज के लिए गुजरते थे। संवाद

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
फरीदपुर। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर ग्रामीणों को दवाइयां वितरित कीं। टीम ने ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें जलभराव के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव के बारे में भी बताया। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए एक टीम गठित की है। यह टीम लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अपनी सेवाएं देती रहेंगी। कैंप में डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. केबी पाठक, लव दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद