{"_id":"611ac32e8ebc3e42f74c6d06","slug":"flag-hoisting-by-commissioner-bareilly-news-bly456579372","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस : झंडा रोहण कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस : झंडा रोहण कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कमिश्नरी में कमिश्नर ने ध्वजारोहण किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों और महाविद्यालयों में तिरंगा फहराकर अधिकारियों ने देशभक्ति की प्रेरणा दी। कमिश्नरी में कमिश्नर आर. रमेश कुमार और कलक्ट्रेट में डीएम नितीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस गार्ड्स की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद मौजूद लोगों को सौंपे गए दायित्व को ईमानदारी से निभाने को कहा, ताकि देश को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सके। उन्होंने कोरोना संक्रमण के रोकथाम में प्रत्येक व्यक्ति से सहयोग करने की अपील की। कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को टीकाकारण कराने का सुझाव दिया। डीएम ने शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य का संकल्प दिलाया।
तिरंगा फहराकर एकजुटता का दिया संदेश
बरेली। फार्मा सेल्स मैनेजर एसोसिएशन ने डीडी पुरम स्थित गंगाशील पार्क में ध्वजारोहण किया। संगठन की एकजुटता का संदेश तिरंगे के जरिये दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष हरिओम राठौर, उपाध्यक्ष नवीन सक्सेना, सचिव जतिन शर्मा, कोषाध्यक्ष विवेक गोयल, सह सचिव विकास शंखधार, दीपक माथुर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
ध्वजारोहण के बाद अमृत महोत्सव का आह्वान
बरेली। नेहरू युवा कें द्र में जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान एपीए राजेश्वरी मीना, एमटीएस सुखचैन, एनवाईवी मोहित शर्मा, सुनील, पूर्व एनवाईवी प्रवीण, बबली समेत सभी विकास खंडों के एनवाईवी मौजूद रहे। पुष्पा ने बताया कि दो अक्तूबर तक अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। चार सितंबर को फ्रीडम रन में लोगों से प्रतिभाग की अपील की गई।