फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   flag day

सैनिकों के कल्याण को मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Sun, 08 Dec 2019 06:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
flag day
शाहजहांपुर। देश की सीमाओं पर मुस्तैद सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिवारों को विभिन्न योजनाओं में आर्थिक सहायता देने लिहाज से शनिवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को सशस्त्र सेना का झंडा (बैज) लगाया गया, जिसके बदले में आर्थिक सहायता भेंट की गई।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में सशस्त्र सेना दिवस पर वरिष्ठ लेखाकार ने डीएम, सीडीओ, एडीएम आदि अधिकारियों को बैज लगाया। अधिकारियों ने झंडे (बैज) खरीदकर दान के तौर पर आर्थिक सहायता दी। इस बीच डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस सात दिसंबर को पूरे देश में मनाया जाता है। यह सेना के सम्मान का प्रतीक है और इसे हर भारतीय को मनाना चाहिए। सशस्त्र सेना का झंडा बैज खरीदकर सैनिकों और पूर्व सैनिक परिवारों को विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता करें। सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शुभकामनाएं दीं। सैनिक कल्याण कार्यालय के वरिष्ठ लेखाकार मदन मोहन ने बताया कि इस बार 31 जनवरी तक 2 लाख 80 हजार लोगों को सशस्त्र सेना का झंडा लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक, सामाजिक, सरकारी व निजी संस्थाओं को सशस्त्र सेना के झंडे पहुंचा दिए गए हैं। इस मौके पर एडीएम एफआर अमरपाल सिंह, सत्यपाल, राकेश दीक्षित, नगर निगम प्रवर्तन दल के अधिकारी व भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed