{"_id":"61732169c166467da651d1dd","slug":"fiza-s-body-was-removed-from-the-grave-on-suspicion-of-murder-bareilly-news-bly4637181115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के शक कब्र से निकलवाया गया फिजा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के शक कब्र से निकलवाया गया फिजा का शव
विज्ञापन
कब्रिस्तान से शव निकलवाती पुलिस।
छोटे चाचा पर हत्या का आरोप लगाते बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़, डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी होगी
बरेली। इज्जतनगर के बिहारकलां में रहने वाली 12 वर्षीय फिजा का शव शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शनिवार को डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
इज्जतनगर के बिहारकलां में रहने वाले इकरार अहमद की 12 वर्षीय बेटी वर्षीय फिजा की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव दफन कर दिया था। बृहस्पतिवार को फिजा के चार वर्षीय भतीजे अदनान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक महिला के पूछने पर अदनान बता रहा है कि छोटे चाचा ने फिजा को मारकर फंदे पर लटका दिया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय सिंह धीर जांच के लिए मौके पर पहुंचे तो घर में सिर्फ महिलाएं मिलीं। उन्होंने बताया कि डांटने से नाराज होकर फिजा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के लोगों ने शव सुपुर्दे खाक कर दिया।
इस पर इज्जतनगर पुलिस ने डीएम को पत्र लिखकर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी थी। शुक्रवार को एसीएम प्रथम अमनमणि त्रिपाठी की मौजूदगी में इज्जतनगर पुलिस ने किशोरी का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कब्र से शव निकलवाने में देरी होने की वजह के चलते शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन
कब्रिस्तान में भीड़ जुटी तो लगवाया पर्दा
कब्र से शव निकालने की सूचना पर बिहारकलां समेत आसपास के इलाके के तमाम लोग कब्रिस्तान में जमा हो गए। इस पर पुलिस ने टेंट हाउस से पर्दा मंगाकर कब्र के चारों ओर लगवा दिया। लोगों में इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं थीं।