फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five youths were hit by a car in badaun three died two injured

हाईवे किनारे दौड़ रहे पांच युवकों को बेकाबू कार ने रौंदा, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 25 Oct 2020 09:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Oct 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Five youths were hit by a car in badaun three died two injured
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : amar ujala

रविवार तड़के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह हाईवे पर सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को एक कार ने रौंद दिया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक युवक को बरेली रेफर कर दिया है। हादसे के बाद गुस्साए परिवार वालों ने लकड़ी और ईंट-पत्थर डालकर हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। 

विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह करीब पौने छह बजे हुआ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुनार निवासी योगेंद्र (22) पुत्र धूम सिंह, सचिन (20) पुत्र ख्योराज, जुगन सागर (21) पुत्र सोहनलाल, राहुल (22) पुत्र हेमराज और देव (18) पुत्र रामवीर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दौड़ लगाते हुए वजीरगंज की ओर से घर लौट रहे थे। वह गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आई तेज रफ्तार कार ने पांचों को रौंद दिया। 
विज्ञापन


हादसे में योगेंद्र, सचिन और जुगन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल और देव गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर गांववाले इकट्ठा हो गए और उन्होंने हाईवे पर लकड़ियां और ईंट पत्थर डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसएसपी संकल्प शर्मा और एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा मौके पर पहुंचे और गुस्साई भीड़ को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने कार चालक और उसके साथी हो हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिवारों की तरफ से तहरीर न मिलने पर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed