{"_id":"6743df9853d377909a08c128","slug":"five-year-old-child-dies-after-being-hit-by-a-cart-bareilly-news-c-4-1-bly1039-528289-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ठेली की चपेट में आकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ठेली की चपेट में आकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
फरीदपुर। भट्ठे पर काम कर रहे घरवालों के साथ गए पांच वर्षीय बच्चा खेलने के दौरान बाइक में बनी ठेली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार व ठेली वाले के बीच आपस में समझौता हो गया।
फरीदपुर क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी एक व्यक्ति तौले गांव के ही समीप बने ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। रविवार दोपहर उसका पांच वर्षीय पुत्र अरबाज भी उसके साथ भट्ठे पर गया था। खेलने के दौरान वह एक ठेली के चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे समुदाय स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। संवाद