{"_id":"6a19f093062f4467fd007bf0","slug":"five-trains-will-be-delayed-by-four-hours-due-to-traffic-blockage-due-to-repair-work-faridpur-news-c-4-bly1053-894771-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैफिक ब्लॉक में हाेंगे मरम्मत के काम, चार घंटे देरी से चलेंगी पांच ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैफिक ब्लॉक में हाेंगे मरम्मत के काम, चार घंटे देरी से चलेंगी पांच ट्रेनें
Sat, 30 May 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 30 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर-रोजा रेलखंड में शुक्रवार से ट्रैफिक ब्लॉक शुरू हो गया। चार जून तक इस रेलखंड में मरम्मत के काम किए जाएंगे। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से चार घंटे देरी से चलाया जाएगा। शुक्रवार को 15074 टनकपुर–सिंगरौली एक्सप्रेस को टनकपुर स्टेशन से चार घंटे की देरी से चलाया गया।
आंधी-तूफान के कारण सोमवार को बरेली-लखनऊ रेलखंड में कई स्थानों पर ओएचई, सिग्नल, यार्ड और रेल लाइन को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, युद्ध स्तर पर काम कर ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया, लेकिन पांच स्थानों पर कॉशन देने पड़े थे। अब इन स्थानों पर चार जून तक कॉशन खत्म करने और पटरियों की मजबूती के लिए टैम्पिंग कार्य किया जाएगा।
इस दौरान 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 मई और तीन जून को टनकपुर से, 13152 जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस 30 मई, और दो जून को जम्मूतवी से, 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 30 मई को लालगढ़ से, 15098 जम्मूतवी–भागलपुर एक्सप्रेस दो जून को जम्मूतवी से और 12588 जम्मूतवी–गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 30 मई को जम्मूतवी से चार घंटे देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने यात्रियों को सलाह दी है कि असुविधा से बचने को वे यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस के जरिए अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें।